
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो सीडीओ के पद पर तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की शाम आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज जिनके तबादले हुए हैं उनमें अभी तक फतेहपुर के सीडीओ रहे सूरज पटेल को अमेठी का नया CDO बनाया गया है जबकि अमेठी की CDO सान्या छाबड़ा के छुट्टी पर जाने की बात बताई जा रही है। जबकि डॉक्टर अपराजिता सिनसिनवार को चंदौली का नया CDO बनाया गया है।





