यूपी के जालौन जनपद में दर्दनाक घटना : ट्रेन की चपेट में आई दो छात्राएं, एक की मौत,एक गम्भीर,,

Tragic incident in Jalaun district of UP: Two girl students hit by train, one dead, one serious,

Jalaun / orai news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी। उरई के अजनारी क्रॉसिंग पर हुई इस घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर है जिसे उपचार के झांसी रिफर किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


मीडिया रिपोर्ट से मुझे जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के डाकोर थाना क्षेत्र के एयर निवासी राजू उर्फ राजकुमार की 17 वर्षीय बेटी काजोल उरई में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी । बताया जा रहा है कि यहां पर काजोल किराए के मकान में रहती थी और वही की रहने वाली एक अन्य छात्रा वर्षा से काजोल की दोस्ती थी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह काजोल अपनी दोस्त वर्षा के साथ में मिलकर कोचिंग गई थी और जब वह वापस आ रही थी तभी अजनारि रोड क्रॉसिंग पर झांसी की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें काजोल की मौत हो गई जबकि वर्षा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे झांसी के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने कही यह बात

उरई रेलवे क्रॉसिंग पर हुई इस दर्दनाक घटना के सम्बंध में पुलिस ने x पर बयान जारी करते हुए कहा कि प्रकरण की सूचना पर थाना कोतवाली उरई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया एवं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है ।

Leave a Comment