
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने आज उन कई लोगों के चेहरों की खुशियां वापस की है जिनके कीमती मोबाइल कहीं या तो गिर गए थे या खो गए थे। पुलिस ने आज उन लोगों के खोए हुए मोबाइल वापस करके उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन को मिली इस सफलता के संबंध में बताया जा रहा है कि बरामद मोबाइलों की कीमत 20 लख रुपए से अधिक है ।
मीडिया सेल से मिली जानकारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी जोन की पुलिस ने 101 खोए हुए लोगों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। और पुलिस ने उनके असली मालिकों को बुलाकर उन खोए हुए मोबाइलों को उनके सुपुर्द कर दिया।

डीसीपी उत्तरी ने दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की उत्तरी जोन को मिली इस सफलता के संबंध में डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में खोया पाया सेल है। उसमें एप्लिकेशन प्राप्त हुई थी। वह एप्लीकेशन को सर्विलांस सेल दे दिया जाता है और इन मोबाइलों की सर्विलांस ट्रैकिंग के लिए डाल दिया जाता है और समय-समय पर आई एम आई के माध्यम से इनके बरामदगी के प्रयास किया जाता है । उन्होंने बताया कि आज कुल 101 मल्टीमीडिया फोन बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 20 लख रुपए के आसपास है। उन्होंने बताया कि इन बरामद मोबाइलों के जो रजिस्टर्ड धारक हैं उनके मालिकों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया जाएगा और यह अभियान निरंतर चलता रहता है।





