मो. नासिर वर्तमान में पंजाब एण्ड सिंध बैंक में थे मैनेजर
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun / kalpi news today। जालौन जनपद के कालपी तहसील अंतर्गत महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी मो. नासिर ने पीसीएस परीक्षा में 30वी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नासिर ने पंजाब एण्ड सिंध बैंक में मैनेजर रहकर यह सफलता हासिल की है।
हमारे स्थानीय सहयोगियों से मिली जानकारी के अनुसार महेवा ब्लाक क्षेत्र का ग्राम वैसे किसी परिचय का मोहताज नही है। आर्थिक रूप से सम्पन्न इस गांव में पहले पहलवान पैदा होते थे लेकिन अब इस गांव में अफसर भी बनने लगे हैं। यह उपलब्धि यहां के किसान दीन मुहम्मद के पुत्र मो. नासिर ने दिलाई है और अब इस किसान के चारों बेटे सरकारी सेवा में है और यह उपलब्धि पाने वाले गांव के पहले व्यक्ति बन गये हैं। ग्रामवासियों की माने तो उनके पुत्र शान मुहम्मद केन्द्रीय सुरक्षा बल में कायर्रत है तो मो. इलियास प्राईमरी में शिक्षक है तो शाकिर मोहम्मद दिल्ली मेट्रो में सेवारत है और पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मोहम्मद नासिर इससे पहले पंजाब एण्ड सिंध बैंक मैनेजर थे इतना ही नहीं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव में तो हाईस्कूल चौ. गजेन्द्र सिंह इण्टर कालेज बाबई और इण्टर की परीक्षा एस आर इण्टर कालेज उरई तथा बी एस सी दयानन्द वैदिक महाविद्यालय उरई से पास की है। अब उसकी इस उपलब्धि से किसान दीन मुहम्मद के घर बधाईयों का तांता लगा है।






