
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि मृतक बीमारी से परेशान थे और इसी के चलते आज उन्होंने यह कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में तैनात कैलाश चंद वर्ष 2010 में डिप्टी एसपी के पद से रिटायर्ड होने के बाद गुडम्बा थाना क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि आज कैलाश चंद के भांजे अंशुल कुमार ने गुडंबा थाने पर सूचना दी की उनके मामा ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
Adcp ने दी विस्तार से जानकारी
गुडम्बा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के गोली मारकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में लखनऊ उत्तरी के एडीसीपी ने बयान जारी करते हुए बताया कि कैलाश चंद्र वर्ष 2010 में डिप्टी एसपी के पद से रिटायर्ड हुए थे और आज उनके भांजे अंशुल कुमार ने गुडंबा थाने पर सूचना दी कि उनके मामा ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली है ।

एडीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गुडंबा पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एडीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कैलाश चंद को काफी मेडिकल इश्यूज था इसी के चलते वह तनाव में थे और तनाव के कारण ही आज उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।






