
UP news today। लोकसभा चुनाव से पहले रालोद मुखिया जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की चल रही मीडिया में खबरों के बाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना बयान जारी किया है । उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए इंसान हैं बहुत पढ़े लिखे हैं मुझे लगता है कि किसानों की खुशहाली के लिए जो लड़ाई और संघर्ष चल रहा है उसको वह कमजोर नहीं होने देंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही है कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने महागठबंधन का साथ छोड़ते हुए एनडीए में जाने का फैसला किया है। खबर तो यह भी चल रही है कि उन्होंने इस पर हामी भी भर दी है। और एनडीए की तरफ से उनको पांच सीटों का ऑफर दिया गया है। मीडिया में चल रही इन खबरों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना बयान मीडिया को दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए इंसान हैं बहुत पढ़े लिखे हैं और वह राजनीति को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई और उत्तर प्रदेश की खुशहाली की लिए जो संघर्ष चल रहा है उस लड़ाई को वह कमजोर नहीं होने देंगे।






