
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार पार्टी ने बिहार छत्तीसगढ़ हरियाणा कर्नाटक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम की घोषणा कर दी है।
उल्लेखनीय है कि देश में राज्यसभा सांसदों के लिए कई सांसदों के कार्यकाल में समाप्त हो रहे हैं । आगामी राज्यसभा सांसदों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें 7 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के हैं जिनके नाम है आरपीएन सिंह डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह ,साधना सिंह अमरपाल मौर्य ,डॉक्टर संगीता बलवंत व नवीन जैन है तो वहीं उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट व पश्चिम बंगाल से श्रमिक भट्टाचार्य को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। देखिए पूरी लिस्ट








