
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार को सरकार से किसानों की समस्याओं का समुचित समाधान करने की मांग की है ताकि किसानों को बार बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े।
उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान लगातार प्रदर्शन भी करने लगे हैं। किसानों के एक बार फिर से प्रदर्शन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार से मांग की। उन्होंने सोशल साइट्स X पर लिखा कि अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो माँगें हैं सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी माँगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस सम्बंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत् आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केन्द्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आन्दोलन को समाप्त करने का प्रयास करेे तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।







