जालौन में ठेकेदार को हुआ सीने में दर्द,,हार्ट अटैक से मौत

Contractor in Jalaun suffers chest pain, dies of heart attack

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थानीय वेयरहाउस में नेपाल के मजदूरों के ठेकेदार की खाना खाते समय हृदयाघात के चलते मौत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
नगर में स्थित एक वेयरहाउस में नेपाल के रहने वाले इंद्रबहादुर थापा (60) ठेके पर मजदूरों को लाने का काम करता था। मंगलवार की दोपहर वह वेयरहाउस में बैठकर खाना खा रहा था। खाना खाते समय अचानक उसके सीने में दर्द उठा। उसके साथी जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसके साथी उसे अंतिम संस्कार के लिए नेपाल ले जाना चाहते थे। जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment