जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की फरियाद,, सम्बंधित को जारी किए समाधान के निर्देश

SDM listened to public's complaint during Total Solution Day in Jalaun, issued instructions for solution to the concerned

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में नवागुंतक एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 16 शिकायतें पंजीकृत हुई। राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा होने के चलते इस बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को नहीं हो सका। जिसके चलते मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता एवं बीडीओ प्रशांत कुमार की उपस्थिति संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 16 फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराईं। संपूर्ण समाधान दिवस 16 शिकायतें पंजीकृत हुई। जिसमें पुलिस नगर पालिका व राजस्व विभाग की तीन-तीन, डूडा विभाग दो, विकास विभाग, मंडी, पूर्ति विभाग, चिकित्सा, समाज कल्याण की एक-एक शिकायत पंजीकृत हुई। पंजीकृत हुई शिकायतों में राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने तीन दिन में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार एसके मिश्रा, डॉ. राजीव दुबे, बीईओ शैलजा व्यास, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, मुकेश कुमार, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, ईओ सीमा तोमर, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment