बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर की चिंता की लकीरें,, खेतों में कटी पड़ी मटर की फसल

Unseasonal rains left farmers worried, pea crops lying cut in the fields

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । तीन दिन से रुक रूक हो रही बारिश के कारण खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण खेत में खड़ी फसल व आसमान में छाये काले बादलों को देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है।
शुक्रवार की शाम से लगातार रूक रुक कर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को पूरे दिन थोड़ी थोड़ी देर पर बारिश होती रही। रविवार को भी कई चक्रों में हवा के साथ बारिश जारी रही। बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान खेत में कटी पड़ी मटर की फसल को हुआ है। कटी पड़ी मटर की फसल की फली खराब हो गयी है। पानी के साथ हवा चलने के कारण सरसों व गेहूं की फसल जमीन पर गिर गयी है। जमीन पर गिरने के कारण गेहूं की उपज पर खराब प्रभाव पड़ने आशंका बनी हुई है। गेहूं, सरसों व मटर की फसल को खराब होता देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी। बेमौसम बारिश के कारण परेशान अन्नदाता भगवान से मौसम को साफ करने की विनती कर रहा है। धूप निकलने से जमीन पर पड़ी गेहूं व सरसों की फसल को होने वाले नुकसान को कम हो सकता है। मौसम विभाग की आगे भी मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी किसानों को परेशान कर रही है।

Leave a Comment