(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद में एक वहसी ने किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता को शादी में निमंत्रण खिलाने के बहाने घर से लेकर गया था और रास्ते में उसकी अस्मत को तार तार कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतपुरा निवासी देवेंद्र परिहार उर्फ पप्पू हाल निवासी नारोभास्कर रविवार को कुठोन्द में आयोजित शादी समारोह में जाना था। उनके एक परिचित की बेटी को भी उसी शादी में जाना था। उसने किशोरी के पिता से बात की। विश्वास में आकर पिता ने बेटी को उसके साथ भेज दिया। रात करीब दो बजे जब वह किशोरी के साथ वापस आ रहा था तभी सहाव मोड़ के पास अचानक उसने बाइक रोक दी और जबरन किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब किशोरी वापस आई तो पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के चिकित्सकीय परीक्षण कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।





