नाजिरा कुरआन और मदनी कायदा करने पर बच्चों की की गई दस्तारबंदी, अव्वल आने वाले बच्चों को दिया गया पुरस्कार

Children were banned for following Nazira Quran and Madani Qaida, prizes were given to the top children.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । दावते इस्लामी इंडिया के मदरसतुल मदीना फैजाने तिरमिजी के बच्चों के नाजिरा, कुरआन और मदनी कायदा करने पर 15 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जिसमे अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
नगर के मोहल्ला चिमनदुबे स्थित हुसैनी मस्जिद में दावते इस्लामी इंडिया के मदरसा तुल मदीना में पढ़ने वाले बच्चों ने नाजिरा, कुरआन और मदनी कायदा पूरा किया। नाजिरा व कुरआन पढ़ने वाले 15 बच्चों में अलतमश और अयान ने मदरसा में टॉप किया। दोनों बच्चों को मुख्य अतिथि हाजी नानू एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद इमरान व आसिफ सिद्दीकी ने मदरसे की ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया। मदसरे में पढ़ने वाले बच्चों की दस्तारबंदी भी की गई। अन्य स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को डिनर सेट और टिफिन उपहार में दिए गए। दावते इस्लामी इंडिया के मौलाना आमिर अत्तारी ने कहा कि हमेशा नबी की सुन्नतों पर अमल करें। दीन के रास्ते पर चलें और कभी किसी को सताएं नहीं। आपने जो सीखा उसे दूसरों को भी सिखाएं। उन्होंने बच्चों को अपने देश से प्यार करने की हिदायत दी। इस मौके पर जुनैद अत्तारी, निज़ाम अत्तारी, हाजी सईद चिश्ती, हाजी शमीम, अरशद अत्तारी, राशिद अत्तारी, साबिर अत्तारी, फैसल अत्तारी, अलसमर अत्तारी, अदनान अत्तारी, नासिर भाई, जर्रार क़ादरी, मुन्ना भाई, वलीउल्ला अत्तारी, जफर खान, महताब, कमल कुरैशी अब्दुल जब्बार कुरैशी, रसूल बक्स आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment