Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण,,कही यह बात,जानिए कब से हुई यह दिवस मनाने की शुरुआत

अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर लगाया चंदन का पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी के cm yogi aditynath ने चन्दन का पेड़ लगाया।

Lucknow news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( cm yogi Adityanath ) ने विश्व पर्यावरण दिवस-2024 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह चंदन का पौधा लगाया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव (वन/पर्यावरण) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लखनऊ में पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धरती माता और प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सेवारत है।

5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमारे ग्रह की सुरक्षा की वकालत करते हुए अधिक टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत

5 जिन को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में 5 जून को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दिन को सम्मान देते हुए 1973 में दुनिया ने अपना पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। तब से लेकर अब तक हर साल इसी दिन यह खास दिन मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति लचीलापन पर केंद्रित है, जिसका नारा है “हमारी भूमि. हमारा भविष्य. हम #GenerationRestoration हैं.”और सऊदी अरब का साम्राज्य 2024 के विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक समारोह की मेजबानी करेगा.

Leave a Comment