Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आर ओ प्लांट जमकर कर रहे पानी की बर्बादी,,

Jalaun news today । एक ओर सरकार जल संरक्षण व पानी की बर्बादी को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर नगर में लगे आरओ प्लांट धड़ल्ले से पानी की बर्बादी में लगे हैं।
नगर में लगभग आधा दर्जन आरओ प्लांट संचालित हो रहे हैं। नगर में संचालित आरओ प्लांट नियम विरुद्ध तो चल ही रहे हैं। साथ ही यह पानी की बर्बादी भी कर रहे हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में संचालित आरओ प्लांट प्रतिदिन 70 से 80 हजार लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। एक तरफ सरकार पानी की बर्बादी को रोकने के लिए प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर नगर में संचालित आरओ प्लांट धड़ल्ले से पानी की बर्बादी कर रहे हैं। आरओ प्लांटों पर वाटर रीचार्जिंग की तक की व्यवस्था नहीं है। पानी को आरओ करने के लिए निकलने वाला हजारों लीटर पानी नाली में बहाया जा रहा है। नगर में वर्षों से संचालित आरओ प्लांट पर हो रही पानी की बर्बादी को देखते हुए वर्ष 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने आरओ प्लांटों को सीज करा दिया था। इसके बाद प्लांट संचालकों ने किसी तरह सीज प्लांटों को खुलवा लिया है। आरोप हैं कि खाद्य विभाग के नियमों की अनदेखी कर नगर मंे धड़ल्ले से आरओ प्लांट धडचल रहे हैं। आरओ पानी के नाम पर कैमिकल युक्त पानी बांटा जा रहा है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन अनजान बना हुआ नजर आ रहा है। जिससे पानी की बर्बादी लगातार जारी है।

Leave a Comment