आसमानी आफत : गर्मी की बजह से बुजुर्ग की मौत,,

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अधिक गर्मी के चलते खेत पर बकरी चराने गए वृद्ध की मौत हो गई। आसपास किसानों ने जब वृद्ध का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम ने कारण स्पष्ट होने पर स्थिति के अनुसार आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी किसान इस्लाम पुत्र रमजानी (55) रविवार की सुबह घर से बकरियां चलाने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे उनका शव खेत पर पड़ा मिला। आसपास खेत पर काम कर रहे लोगों ने जब उनके शव को खेत पर पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजनों के अलावा प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, छिरिया चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों ने अत्यधिक गर्मी और लू लगने से वृद्ध की मौत होने की बात कही। एसडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वृद्ध का पोस्टमॉर्टम कराएं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर उन्हें कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अथवा दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Comment