मोबाइल पर बात कर ऑटो चला रहा था चालक,, ट्रेक्टर में मारी टक्कर,,

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मोबाइल पर बात कर रहे ऑटो चालक ने सहाव मोड़ के आगे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार लगभग आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शनिवार की देर शाम एक ऑटो चालक ऑटो में सवारियां लेकर औरैया जा रहा था। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे से आधा दर्जन से अधिक सवारियां लेकर जब ऑटो चालक सहाव मोड़ के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। ऑटो चालक मोबाइल रिसीव कर बात करने लगा और सड़क से उसका ध्यान हट गया। इतने में ऑटो चालक आगे चल रहे ट्रैक्टर को नहीं देख सका और मोबाइल पर बात करते हुए उसने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि स्पीड अधिक न होने की वजह से ऑटो में सवार अन्य सवारियों को तो अधिक चोटें नहीं आईं। लेकिन औरैया निवासी जितेंद्र बाथम को गंभी चोटें आई। उनकी पत्नी राखी व 3 वर्षीय बेटे को हरी को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ऑटो सवार लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की। एंबुलेंस से घायल जितेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं अन्य सवारियां अपने गंतव्य को रवाना को गईं।

Leave a Comment