
Jalaun news today । जालौन नगर की मस्जिदों में शांति व भाइचारे के साथ ईद उल अजहा की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व भाइचारे की दुआऐं मांगी गईं। नमाज के बाद राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। वहीं, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ मस्जिदों के आस-पास गश्त करता नजर आया।
ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में शांति व भाइचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति, अल्लाह की राह में कुर्बानी को कुबूल करने, गुनाहों से माफी की दुआऐं मांगी गईं। दुआ के बाद सभी एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद की नमाज सबसे पहले मुहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश ने अदा कराई। मौलाना सुल्तान अहमद जामई ने दुआ कराई। तकिया वाली मस्जिद में शहर काजी मौलाना साबिर, मदरसा वाली मस्जिद में कारी उजैर, हुसैनी मस्जिद में हाफिज सईद, सुब्हानी जामा मस्जिद में मौलाना शहाबुद्दीन, वाले वाली मस्जिद में कारी सम्से आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद, इमाम चौक समेत एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।

इस दौरान कहीं कोई अराजक तत्व नगर की शांति भंग करने की कोशिश न करे, इसके लिए सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। इतना ही नहीं एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई शीलवंत सिंह, चौकी प्रभारी दामोदर सिंह, भी पुलिस फोर्स के साथ नगर के विभिन्न मार्गों व मस्जिदों के आसपास गश्त करते नजर आए।
नमाजियों को दी बधाई
जालौन। ईद उल अजहा के मौके पर इकबाल मंसूरी, प्रदुमन दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, जाकिर सिद्दीक़ी, डाक्टर वारिस खान,अल्ताफ सलमानी, इश्हाक मंसूरी, बबलू मंसूरी, रशीद मंसूरी आदि ने तकिया मैदान पर पहुंचकर नमाजियों को ईद उल अजहा की बधाई दी।





