जालौन के इस गांव में सचिवालय का कम्प्यूटर व इन्वर्टर खराब होने से लटक रहा ताला, ग्रामीणों ने की ये मांग

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे में सचिवालय का कम्प्यूटर व इंवर्टर खराब पड़ा है और दिन में बिजली न आने से सचिवालय में ताला लटक रहा है। जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को कम करने व उन्हें सहूलियत देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के पंचायत भवन में सचिवालय स्थापित किए गए हैं। सचिवालय में पंचायत मित्र के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। सचिवालयों में कम्प्यूटर लगाने के साथ ही इंवर्टर आदि की भी व्यवस्था की गई है। गांव में पंचायत मित्र के रूप में दीपमाला की नियुक्ति की गई थी। सुविधाएं शुरू होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं संबंधी जानकारी व लाभ लेने के तहसील मुख्यालय तक नहीं दौड़ना पड़ता था। परंतु पिछले कुछ समय से व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं चल रही हैं। सचिवालय में लगभग तीन महीने से इंवर्टर खराब पड़ा है। एक महीने से ज्यादा समय से कम्प्यूटर का सीपीयू नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि कम्प्यूटर का सीपीयू सचिव अपने साथ ले गई थी जिसे उन्होंने वापस नहीं भेजा। इन्वर्टर व सीपीयू न होने से से काम नहीं हो पा रहा है। सचिवालय में व्यवस्था न होने व दिन भर बिजली न आने के कारण ताला लटक रहा है। जिससे लोगों को सरकारी कार्य के लिए तहसील मुख्यालय आना पड़ रहा है। ग्रामीण विनोद, राहुल आदि ने व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग की है।

Leave a Comment