स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कही यह बड़ी बात

UP News today। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। मौसम की मार और लू लगने से लोगों की लगातार मौते हो रही है। बुखार और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर हैं जहां उनके पैसों की लूट हो जाती है।
श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद समेत तमाम जिलों में लोगों की गर्मी लू से मरने की खबरें आ रही है। सरकार का लोगों के दवा इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर कोई ध्यान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में शुरू की गयी 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ अधूरी बिल्डिंग खड़ी है। वहां न डॉक्टर है और न पैरा मेडिकल स्टाफ और न कोई सुविधा।श्री यादव ने कहा कि पूरी भाजपा सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। उसे आम जनता की कोई चिंता नहीं है। प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेज सरकार की उदासीनता के शिकार हो गये है। बदायूं में समाजवादी सरकार में निर्मित बदायूं मेडिकल कॉलेज बीजेपी सरकार की उदासीनता और बेरुखी के चलते बदहाल हो गया है यहां मासूम नवजातों की मौतों का सिलसिला जारी है, इलाज की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा विकास नहीं विध्वंस करती है समाजवादियों ने जो काम किये थे उनको बिगाड़ना ही भाजपा का मुख्य काम हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का भरोसा खत्म हो गया है भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है।

Leave a Comment