
Jalaun news today । जालौन नगर में शनिवार को नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में गणेशजी स्कूल के सामने स्थित शिव मंदिर में शनिवार को 88 वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। भागवताचार्य पंडित विनीत कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा प्रभु श्रीहनुमानजी का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन कराया गया। पूजन के बाद सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। अंत में श्रीहनुमानजी की आरती पुष्पांजलि व प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर वाचस्पति मिश्रा, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू, मिथिलेश मिश्रा, शशिकांत वर्मा, सुशील बाजपेई, अतुल द्विवेदी, संतोष, चंद्रप्रकाश सोनी, डॉ. रामकृपाल, सोहनलाल गुप्ता, राहुल यादव, रविशंकर पाटकार, केसी पाटकार, तरुण सक्सेना, हर्ष तिवारी, शिवम सोनी, यशपाल सिंह, संजय बाथम, कमलेश बापू आदि मौजूद रहे।





