
IPS Transfer UP : उत्तर प्रदेश में आज फिर दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । आज जिन दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें आजमगढ़ रेंज के डीआईजी अखिलेश कुमार का नाम भी शामिल हैं जिन्हें आजमगढ़ से हटकर ईओडब्ल्यू भेजा गया है जबकि पिछले 4 साल से साइड पोस्टिंग में रहे वैभव कृष्ण को नया DIG आजमगढ़ बनाया गया है।






