
Jalaun news today । जालौन नगर में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा आगामी पर्व ईद मिलादुन्नबी की खुशी में सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए गए। फल पाकर मरीजों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर विभाग, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में बीमार मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम और वॉलंटियर्स ने करीब मरीजों को फल के पैकेट वितरित किए। इस नेक कार्य में पूरी टीम और वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाउंडेशन के बंुदेलखंड निगरां सैयद आमिर अत्तारी ने कहा कि फल वितरण का मुख्य उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी की खुशी को जरूरतमंद और बीमार मरीजों के साथ साझा करना था, ताकि उन्हें भी इस मुबारक दिन की खुशियों में शामिल किया जा सके। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का वादा किया है। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता, इकबाल क़ासिम, निजाम अत्तारी, मौलाना अब्दुल कादिर, जुनैद अत्तारी, साबिर अत्तारी, इमरान अत्तारी, जफर अत्तारी, वलीउल्ला सूफी, सोहिल अत्तारी, अरशद अत्तारी, सादिक बरकाती आदि मौजूद रहे।






