मायके से ससुराल के लिए निकली महिला हुई लापता,,परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मायके आने के बाद महिला ससुराल जाने की बात कहकर घर से चली गई। लेकिन ससुराल न पहुंचने पर पति ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
उन्नाव के मोहल्ला कप्पाखेड़ा सिविल लाइंस निवासी दीपक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव में है। उनकी पत्नी सुलेखा को किसी काम के चलते अपने मायके उरगांव जाना था। 15 दिन पूर्व उन्होंने पत्नी को मायके भेज दिया था। चार दिन बाद उन्हें पत्नी को लेने जाना था। जिसके लिए उन्होंने ससुराल में फोन किया। तो सास ने बताया कि सुलेखा एक दिन पहले ही उन्नाव के लिए निकल गई है। लेकिन वह उन्नाव नहीं पहुंची। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। लेकिन सभी नाते रिश्तेदार और अन्य जगहों पर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पति ने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।

E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़

Leave a Comment