अनियंत्रित कार ने मारी बाइक में टक्कर,, घायल हुआ चालक,, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाइक से जा रहे युवक को कार चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हुआ। बाइक चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि वह 22 अक्टूबर को किसी काम कें चलते जालौन आया था। शाम को काम निपटाकर वह वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह छहपुला के आगे पुलिया के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे कार चालक ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। कार की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment