पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । आपदा के समय घबराने के बजाय सही कदम उठाना और समय पर प्राथमिक उपचार देना किसी की जान बचा सकता है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठवीं वाहिनी की टीम ने मंगलवार को छत्रसाल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक बनवारीलाल के नेतृत्व में टीम ने रक्तस्त्राव रोकने, हड्डी टूटने पर प्राथमिक उपचार देने और सीपीआर की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान खोज एवं बचाव कार्य और बाढ़ की स्थिति से निपटने के तरीके बताए गए। टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं को जरूरी सावधानियों और बचाव तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में हवलदार अवधेश कुमार, मोर मुकुट दीक्षित, मुन्ना साह, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, रामस्वरूप, राहुल ढामा, संतोष, सुरेंद्र कुमार, रणविजय, नितिन, महेश, ओमवारी शामिल रहे।





