रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में मिशन शक्ति के तहत जालौन बालिका इंटर कॉलेज में सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में कोतवाली पुलिस द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
जालौन बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत चलाए गए जागरूकता अभियान में सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि वह किसी से डरें नहीं, कोई भी उन्हें परेशान करता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उनकी सहायता के लिए मौजूद होगी। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076 की जानकारी देते हुए कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको परेशान करे तो वह बेहिचक हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। इन नंबरों की जानकारी अपने घर और सहेलियों को भी भी दें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह भी मदद ले सकें। महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने कहा कि चुप रहना सबसे बड़ी समस्या है। यदि कोई आपको परेशान करता है तो तत्काल इसका विरोध करें। यदि शुरू ही में विरोध कर दिया जाए तो अगले व्यक्ति की आगे से आपको परेशान करने की हिम्मत नहीं होगी। यदि आप चुप रहती हैं तो अपराधियों के हौसले बढ़ जाते हैं। यदि आपको विरोध करने डर लग रहा है तो तत्काल पुलिस की सहायता लें। पुलिस आपकी पहचान को गुप्त रखकर आपकी सहायता करेगी और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।





