विश्व बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस पर जालौन में हुआ विशेष जांच शिविर का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में विश्व बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों के लिए विशेष निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 146 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें जांच के दौरान आठ बुजुर्गों में शुगर और पांच बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर की नई बीमारी का पता चला, जिन्हें उचित उपचार और परामर्श दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को विश्व बुजुर्ग स्वास्थ्य दिवस को लेकर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेरिएट्रिक के अंतर्गत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जेरिएट्रिक चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जो वृद्ध वयस्कों (आमतौर पर 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों) के स्वास्थ्य, बीमारियों और उनकी विशेष चिकित्सा देखभाल से संबंधित है। इसमें डिमेंशिया (याददाश्त कमजोर होना), जोड़ों का दर्द, बार-बार गिरना, और एक साथ कई दवाइयां लेने जैसी समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है। शिविर में कुल 146 बुजुर्गों की जांच की गई। इस दौरान आठ बुजुर्गो में शुगर और पांच बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर की नई बीमारी का पता चला। उन्हें उपचार और उचित परामर्श दिया गया। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, डां. राजीव दुबे, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. रंजीत, डॉ सहन बिहारी गुप्ता, अवधेश राजपूत, मनेंद्र पाल, प्रीति राठौर, सचिन गुप्ता आदि ने सहयोग किया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105