
West Bengal News Today । पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के रंगापानी क्षेत्र में आज सुबह एक जंगली हाथी अपने झुंड से भटक कर आवासीय क्षेत्र में घुस गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंगली हाथी के आवासीय क्षेत्र में घुसने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथी को वापस सुरक्षित उसकी जगह पर भेजने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वन अधिकारी ने कहा कि जनता को हाथी से दूरी बनाकर चलना चाहिए ताकि वह डिस्टर्ब ना हो । फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित उसके क्षेत्र में भेजने के लिए प्रयास कर रही है।
वनाधिकारी ने कही यह बात
जंगली हाथी के आवासीय क्षेत्र में घुसने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन अधिकारी गणेश वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी की एक हाथी अपने झुंड को छोड़कर यहां आ गया है और सूचना के बाद हमारी टीम भी यहां पहुंच गई हैं हम उसे वापस जंगल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि हाथी को घेरकर के आहिस्ता आहिस्ता जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करेंगे । उन्होंने कहा कि यह हाथी बागडोगरा एरिया से आया है और यह हाथी अभी शांत है पब्लिक को थोड़ा कंट्रोल करना है और अगर पब्लिक डिस्टर्ब करेगी तो यह डिस्टर्ब फील करेगा तो इधर-उधर भागने की कोशिश करेगा और पब्लिक अगर हाथी से दूर रहे तो हाथी शांत रहेगा । उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं इसको निकाल करके जंगल की ओर ले जाए ।



