ईरान में महिला गायिका गिरफ्तार,, यह बताई जा रही बजह

एक खबर ईरान से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के अधिकारियों ने यूट्यूब पर हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने वाली एक महिला गायिका को गिरफ्तार कर लिया है। एक वकील ने यह जानकारी दी। प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी वकील मिलाद पनाहीपोर ने कहा कि 27 वर्षीय परस्तू अहमदी को शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यायपालिका ने अहमदी के कॉन्सर्ट प्रदर्शन के बारे में मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बिना आस्तीन और कॉलर वाली लंबी काली पोशाक पहनी थी, लेकिन हिजाब नहीं पहना था। कार्यक्रम के दौरान अहमदी के साथ चार पुरुष संगीतकार भी थे। साभर प्रभासाक्षी

Leave a Comment