मकान मालिक – किराएदार की बीच हुई घटना का मामला : आरोपी गिरफ्तार,, यह थी बजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में दो दिन पूर्व किराएदार के घर आए भाई से उसके बारे में पूछने पर किराएदार के भाई ने गृहस्वामी के सिर पर ईंट मार दी थी। जिससे गृहस्वामी की मौत हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी प्रदीप उर्फ सिंघानिया (48) पुत्र रघुनाथ प्रसाद के यहां मकान में करीब करीब पांच माह से जनपद इटावा के ग्राम सलोखरा थाना बिठौली निवासी रोहित कुमार किराए पर रहता था। पांच दिन पूर्व पूर्व रोहित का छोटा भाई मोहित और उसकी बहिन भी जालौन आ गए और रोहित के साथ ही किराए के कमरे में रहने लगे। जब प्रदीप ने उनकी जानकारी ली और शनिवार की देर रात रोहित के भाई मोहित से उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने आधार कार्ड देने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर हो रहे विवाद के दौरान मोहित ने गृहस्वामी प्रदीप के सिर में ईंट दे मारी। घायल प्रदीप की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक प्रदीप के भाई विष्णु कुंमार उर्फ अंजय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की सुबह कोतवाल अजीत सिंह को सूचना मिली कि आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में चुंगी नम्बर चार के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोहित को पकड़ लिया। पुलिस ने मारी गई ईंट को भी बरामद कर लिया। कोतवाली लाकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment