रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के अलग अलग मामलों में पति द्वारा पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांबा निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उसके पति प्रवीण कुमार एवं सहावनाका निवासी मुबीना ने बताया कि उनके पति हारून, एवं कोतवाली क्षेत्र निवासी राधा ने बताया कि उनके पति राहुल आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। गाली, गलौज और मारपीट करते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन समझाने को तैयार नहीं है। मंगलवार की सुबह भी उन्होंने मारपीट की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पारिवारिक विवाद में युवक से मारपीट, पुलिस ने की आरोपियों पर कार्यवाही
जालौन। पारिवारिक विवाद में युवक के साथ गाली, गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के ही बाबूलाल, विश्राम, व धर्म उससे रंजिश के चलते विवाद मानते हैं। अक्सर उसके साथ गलत बर्ताव करते हैं। जिसे वह बर्दाश्त करता आ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह तीनों मिलकर अकारण ही उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।




