Daddu prasad join Samajwadi party। बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे दद्दू प्रसाद को लेकर आज एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्व मंत्री दादू प्रसाद ने आज समाजवादी पार्टी के ज्वाइन कर ली है । सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
अखिलेश यादव ने मीडिया से कही यह बात
लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुए इस जॉइनिंग कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में बहुजन समाज में काम करने वाले जमीन पर गरीब मजलूम और बहुजन समाज के लोगों को जोड़ने वाले कठिन परिस्थितियों से निकलने वाले दद्दू प्रसाद का में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत करता हूं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी संख्या में साथी जो यहां पर मौजूद है मैं सबको धन्यवाद देता हूं । सपा मुखिया ने कहा कि जो नहीं आ पाए में उनको भी बधाई देता हूं और दूर दराज जो देख रहे होंगे सुन रहे होंगे क्योंकि सब लोगों का आना यहां संभव नहीं था बड़ी संख्या में इनसे जुड़े हुए लोगों सबका में हृदय से आभार और धन्यवाद अदा करता हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी साथी वह लोग हैं जो PDA की लड़ाई संविधान को बचाने के लिए और इस लड़ाई में हमारा साथ देने के लिए आए हैं।
भाजपा सरकार पर प्रहार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी छुपाने के लिए बहुत सारे फैसले लेती है अपनी हर योजना की नाकामी छुपाने के लिए कम्युनल रास्ता अपनाते हुए संविधान को खत्म कर रही है।
रामजीलाल सुमन को कुछ हुआ तो मुख्यमंत्री जिम्मेदार :अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर रामजीलाल सुमन के साथ कोई घटना होती है तो य समाजवादी पार्टी के किसी नेता के ऊपर कोई घटना होती है तो उसके लिए जिम्मेदार कोई दूसरा नहीं मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार होंगे क्योंकि मुख्यमंत्री खुद उस संगठन पर हाथ रखे हुए हैं और जितने भी लोग उसमें दिखाई दे रहे हैं हालांकि जाति की बात नहीं करनी चाहिए जातियों की बातें समाजवादी लोग नहीं करते लेकिन कहीं ना कहीं जाति कनेक्शन भी उन्हीं का उनसे दिखाई देता है।





