शराब के नशे में मारपीट,, पुलिस ने शुरू की जांच,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गेंहू के गठरे उठाने के दौरान शराब के नशे में साथी ने भाई के साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुरा निवासी ठाकुरदास ने पुलिस को बताया कि उनका भाई मुन्नाबाबू गांव के ही रामसिया के साथ खेत पर गेंहू के गठरे उठाने जा रहा था। खेत पर काम करने के दौरान उसने शराब पी। शराब पीने के बाद एक अन्य किसी व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया। इस दौरान उनका भाई मुन्नाबाबू रास्ते में बैठा था। तभी अचानक रामसिया ने नशे की हालत में उनके भाई को लाठी मार दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके बाद वह धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमंत धाम में 20 अप्रेल से शुरू होगी रामकथा

जालौन। पंचम श्रीरामकथा सप्ताह, द्वितीय पंचकुंडीय हनुमान महायज्ञ एवं 22वां वार्षिक सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम हनुमंत साधना धाम में 20 अप्रैल से आयोजित होगा। 20 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और 27 अप्रैल को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। रामकथा का श्रवण वृंदावन से आए रोहित कृष्णचार्य कराएंगे और यज्ञ कार्यक्रम अनुज बाजपेई संपन्न काराएंगे। यह जानकारी संस्थापक रमेशचंद्र महाराज ने दी है।

Leave a Comment