रिपोर्ट बबलू सेंगर
सेवानिवृत्त शिक्षक से नगदी लेकर फरार हुए शातिर टप्पेबाज,,सारी बात पीड़ित ने बताई अपनी जुबानी,,देखिये पूरी खबर,,
Like & subscribe & share & comment
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाइक सवार शातिरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ टप्पेबाजी की घटना को उस समय अंजाम दे डाला जब बुजुर्ग उन शातिरों की बातों में आकर उनके साथ बाइक पर बैठ गए। पूर्व शिक्षक को अहसास हुआ कि युवक शराब के नशे में हैं तो वह बाइक से उतर गए। इसी दौरान युवकों ने शिक्षक की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गोकुलदास (70) पुत्र गनपत गांव से अपने पेंशन के खाते से रुपये निकालने के लिए इंडियन बैंक की मंडी शाखा बस से आए थे। बताया जा रहा है कि बैंक से रुपये निकालकर उन्होंने अपनी जेब में रख लिए और देवनगर चौराहे पर घर पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगे। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और शिक्षक से जाने के लिए पूछा। उन्होंने बताया कि वह भी औरेखी की ओर जा रहे हैं तो वह बाइक से उन्हें उनके गांव छोड़ देंगे। अन्य कोई वाहन न आता देख शिक्षक उनकी बाइक पर बैठ गए। एक युवक बाइक चला रहा था जबकि दूसरा युवक शिक्षक के पीछे बैठ गया। जब वह बाइक से छहपुला के पास पहुंचे तो शिक्षक को शराब की बदबू आई जिसके बाद उन्होंने युवकों से उन्हें वहीं उतार देने के लिए कहा जिस पर युवकों ने बाइक रोककर उन्हें छहपुला के पास उतार दिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने शिक्षक की जेब में पड़े 40 हजार रुपये निकाल लिए। बाइक से उतरने के बाद जब शिक्षक ने जेब टटोली तो उनकी जेब में पड़े सभी रुपये गायब थे। रुपये गायब हुए देख वह परेशान हो गए। तब तक बाइक सवार दोनों युवक वहां से भाग निकले थे। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मामला दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।





