रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व गाली, गलौज कर मारपीट किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी करन सिंह पुत्र फूल सिंह शराब के नशे में रास्ते से निकलने वाले लोगों और महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहा था। मां गुड्डी देवी ने रोका तो उनके साथ मारपीट कर दी। जिसकी सूचना मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी करन के खिलाफ कार्रवाई की है।





