यूपी में मौसम ने ली करवट,,मौसम विभाग ने कही यह बात

आपका अपना पेपर

UP weather forecast . पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे उत्तर प्रदेश में एक बार मौसम ने फिर करवट ली और यहाँ आज राजधानी लखनऊ में हल्की बदली से मौसम खुशनुमा हो गया है। इस सम्बंध में मौसम विभाग ने कहा कि यूपी में आज से मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यूपी के सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

Leave a Comment