जालौन में मजार के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े शातिर,, तलाश में जुटी पुलिस,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शातिरों ने मजार के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ली । तमाम कोशिशों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तब पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी पूजा पत्नी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके पति 31 मई की शाम बाइक लेकर कोंच रोड स्तिथ मजार गए थे। बाइक मजार के बाहर खड़ी करके वह मजार के पास चले गए। कुछ समय बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। बाइक के गायब होने पर उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment