जालौन में भिड़े दो फल विक्रेता,, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में सस्ते फल बेच रहे एक दुकानदार के साथ दूसरे दुकानदार ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के कोच चौराहे पर कुछ दुकानदार हाथ ठिलिया पर फल रखकर बेचते हैं। सोमवार की सुबह उनमे से एक दुकानदार एजान 40 रुपये किलो आम बेच रहा था जबकि दूसरा वकील अहमद 50 रुपये किलो में आम बेच रहा था। जिसके चलते वकील अहमद के पास कम ग्राहक आ रहे थे। यह देखकर वकील अहमद ने एजान को सस्ते आम बेचने से मना किया। जब एजान ने उसकी बात नहीं सुनी तो वकील अहमद ने अहमद की पिटाई कर दी और उसके सिर में पत्थर मार दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment