जालौन के इस स्कूल में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन,,बच्चों को दी गयी यह सलाह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में विगत 26 मई से चल रहे समर कैम्प का विभिन्न प्रकार के क्रिया कलापों के साथ समापन हुआ।


समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को हीट वेव से बचने के सुझाव दिए। कहा कि दोपहर में बाहर खेलने से बचें। ठंडक में रहें। दिन में इंडोर गेम्स खेलें। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेंद्र दुबे ने जंक फूड के नुकसान बताएं एवं पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया। कहा कि जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है और शरीर तंदरुस्त नहीं रहता है। आगे चलकर बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। 26 में से प्रारंभ समर कैंप में बच्चों को तैराकी, कराटे, कला, इंग्लिश स्पीकिंग, क्राफ्ट के बौद्धिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त घुड़सवारी, मूवी, डांस, संगीत वादन, आइसक्रीम पार्टी सहित मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम शामिल किए गए। वहीं वाटर पार्क में भी बच्चों ने एक दिन भरपूर आनंद किया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment