रिपोर्ट बबलू सेंगर
पढ़िए आपका अपना पेपर
Jalaun news today ।जालौन में ज्येष्ठ मास के विभिन्न दिवसों पर मंदिर में आयोजनों का दौर चल रहा है। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं।
ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को बड़े मंगलवार के रूप मनाया जाता है। माह के अंतिम मंगलवार को श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया ।मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज के नेतृत्व में सुबह से 108 श्री सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ करने वालो व मंदिर में दर्शन करने के लिए आये भक्तों को प्रसाद फल व मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद शीतल शरबत का वितरण किया गया।सुबह शुरू हुए धार्मिक आयोजन संध्या तक चलते रहे। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर श्री हनुमान चालीसा व सुन्दरकांड का पाठ कर श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर के नाना महाराज मंदिर को भी फूलों से सजाया गया और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।






