मकान बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र मे अलग अलग मामलों में पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर परिजनों के बीच विवाद हो गया। दोनों। मामलों में पीड़ित पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुरखीबाल निवासी अख्तर व उनके परिजन समीर निवासी सूरत गुजरात के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद है। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, नारोभास्कर निवासी रहीस ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा असद पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद करता है। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन मानता नहीं हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की है।

पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर भिड़ंत, महिला ने लगाया यह आरोप

जालौन। पैतृक जमीन व संपत्ति के बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापू साहव निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके देवर राजेश पैतृक जमीन व संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद करते हैं। समझाने पर समझते नहीं हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह वह विवाद कर रहे थे। रोकने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की है।

Leave a Comment