लूट व वाहन चोरी की घटना से सम्बन्धित तीन पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

12 मोटरसाइकिल, एक असलहा, कारतूस और दो मोबाइल बरामद

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Bahraich news today। बहराइच जनपद के रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस टीम ने वाहन लूट और चोरी के मामले में तीन पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिल, असलहा, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानन्द कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर रमेश चन्द्र पाण्डेय व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एन.डी. मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट/वाहन चोरी की घटना का खुलासा कर लिया। थाना रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम गुरुवार को मु.अ.सं. 85/2025 धारा 309(6), 352, 317(4) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की तलाश व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस बल ग्राम बलिदान पुरवा मोड़ के पास मौजूद था तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना रिसिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त 02 मोटरसाइकिलों से बहराइच की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस बल ने नाकेबंदी कर ली। कुछ देर बाद बहराइच की तरफ से मोटरसाइकिलें आते हुये दिखाई दी। दोनों मोटरसाइकिल को चेकिंग के दौरान घेर कर रोक लिया गया। एक मोटरसाइकिल जिस पर दो लोग बैठे थे उनसे पूछताछ की गई तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम शिवम पाठक पुत्र अमरीश पाठक निवासी पंडितपुरवा कोदही थाना बौण्डी तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शहादत अली पुत्र शाहिद अली निवासी डिहवा शेरबहादुरसिहं थाना कैसरगंज बताया। दोनों की तलाशी के दौरान शिवम पाठक के कब्जे से एक मोबाइल व 250/- रुपया जबकि शहादत अली के कब्जे से एक असलहा 400/- रुपए बरामद हुआ। वही दूसरी मोटरसाइकिल के चालक का राशिद पुत्र नूरुल हसन निवासी राम जानकी नगर थाना इंदिरा नगर लखनऊ स्थाई पता जाता बाजार थाना बौंडी जनपद बहराइच बताया। उसके पास से एक अदद मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान शिवम पाठक ने बताया कि 19 अप्रैल को उसने तथा दीवान सिंह, शहादत अली व योगेश उर्फ राहुल चारों लोग आसाम रोड पर मिलकर सरिया मिल के पास ई रिक्शा चालक से 5000 रुपये तथा मोबाइल फोन छीने थे। शिवम पाठक, शहादत अली व राशिद अली से जब पूछताछ की गई तो तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग चोरी की मोटरसाइकिल आसाम रोड पर बहराइच की तरफ कुछ दूर आगे एक बन्द पड़े भट्ठे में रखे हैं। जिसको आज हम लोग बेचने के लिए नेपाल ले जाने के लिये साधन खोज रहे थे। पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम तीनों व्यक्तियों के साथ उक्त स्थान से चोरी की 10 मोटरसाइकिल जो छिपाकर रखी गई थी बरामद कर लिया। दो मोटरसाइकिल इन लोगों के कब्जे से बरामद की गई जो चोरी की थी। तीनों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग अलग-अलग स्थानों तथा बहराइच तथा आस-पास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर एक जगह एकत्र करने के बाद मौका पाकर नेपाल ले जाकर बेच देते हैं। तीनों व्यक्तियों को बरामद माल के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक की ओर से शिवम पाठक की गिरफ्तारी पर 20000 और शहादत अली पर 15000 का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Comment