भारतीय पर्यटकों के साथ पुलिसकर्मी न करे दुव्र्यवहारः पर्यटन मंत्री न्यौपाने
राहुल उपाध्याय नबी अहमद
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रुपईडीहा, बहराइच। लुम्बिनी प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रचंड विक्रम न्यौपाने ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के साथ चेकिंग के नाम पर कष्ट देने की घटनाएं प्रकाश में आई है, यह दुःखद है। नेपालगंज स्थित एक होटल के विशाल सभागार में लुम्बिनी व गंडकी प्रदेश के बीच आयोजित कार्यशाला में वक्ताओ ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए भारतीय पर्यटकों के साथ नेपाली सुरक्षा कर्मियों द्वारा सहयोग करना होगा। प्रदेश की सांसद अम्बिका काफ्ले ने कहा कि लुम्बिनि व बर्दिया के गंतव्य स्थल अभी ओझल में हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पर्यटन को रोकना नही आकर्षक व्यवहार बनाना आवश्यक है। नेपालगंज मे गुरुवार को एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुम्बिनि प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रचंड विक्रम न्यौपाने थे। नेपाली सुरक्षा कर्मियों का व्यवहार भारतीय पर्यटकों के साथ क्रूरता पूर्ण है इसे सुधारना होगा। कार्यक्रम में नेपाल पर्यटन बोर्ड गंडकी के प्रदेश प्रमुख युवराज गुरुंग, पाल्पा चैप्टर के अध्यक्ष राजीव शाह, बांके चैप्टर के अध्यक्ष श्रीराम सिग्देल, नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के महा सचिव भीम बहादुर राणा भाट आदि वक्ताओं ने नेपाल में पर्यटन बढाने के पहलुओं पर प्रकाश डाला। सूचना अधिकारी मनदीप पंगेनी ने कहा कि नेपाल के पर्यटकीय क्षेत्रों में 80 प्रतिशत पर्यटक राष्ट्रीय निकुंज का अवलोकन करने आ रहे हैं। अंत में श्रीराम सिग्देल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटकों को पोखरा तक घुमाने की व्यवस्था हमारा बोर्ड कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पूर्व सीता एयर के विमान चार्टर करके हमने नेपालगंज पोखरा 40 फ्लाइट विगत मे आयोजित की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय बुद्ध एयर के विमान की पोखरा के लिए नेपालगंज से सप्ताह में 3 फ्लाइट जारी हैं।


