रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich news today । समाजवादी पार्टी क़े जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पैरोकार पिछड़ों और दलितों के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक भागीदारी के लिए आजीवन भर संघर्ष करने वाले शिवदयाल सिंह चौरसिया की 30वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गईं और आजादी से लेकर आजादी क़े बाद तक समाज के दबे, कुचले, पीड़ित, शोषित समाज के पैरोकार रहे शिवदयाल सिंह चौरसिया के संघर्षो पर चर्चा की गईं।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट नें कहा कि स्व. चौरसिया ज़ी को बाबा साहब अम्बेडकर क़े बाद सामाजिक न्याय का दूसरा सबसे बड़ा योद्धा बताया,उन्होंने कहा कि साइमन कमीशन से को लेकर रिपोर्ट हर जगह शिवदयाल सिंह चौरसिया नें पिछड़ों और वँचितों क़े लिए संघर्ष किया। युवजन सभा क़े प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू नें उन्हें लोक अदालत का जनक बताया और एक अधिवक्ता के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, राम ज़ी यादव, एडवोकेट आनंद प्रकाश यादव, पेशकार राव, विधान सभा अध्यक्ष गौरव यादव नें चर्चा में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील निषाद नें किया। कार्यक्रम में उपस्थित दीपक चौरसिया व ललित चौरसिया नें स्व. शिवदयाल सिंह क़े अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में पार्टी के तमाम नेतागण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






