नशा नाश का कारण बनता है, इसलिए नशे से बचना होगा: एस पी सिंह

राहुल उपाध्याय

Bahraich news today। बहराइच जनपद के बबागंज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर आज नशा उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवी और ट्रस्ट पदाधिकारी शामिल हुए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों के सामने बीड़ी, सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं, उसमें सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे बड़ों से सीखते हैं, इसलिए हमें मिलकर सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण करना होगा।

एस पी सिंह ने माताओं को विशेष रूप से चेताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर मां इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं, तो बच्चे भी उसे देखकर आभासी दुनिया में व्यस्त हो जाएंगे और समाजिक ज्ञान कम होगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को भले ही कभी-कभार भूख से एक रोटी कम मिले, लेकिन शिक्षा और संस्कार देना आवश्यक है।

गोष्टि में एस पी सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा विनाश का द्वार खोलता है। उन्होंने कहा, “अगर नशा ही करना है तो देशभक्ति, शिक्षा, इंकलाब और भगत सिंह जैसे आदर्शों का नशा करें।”