यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष,, आदेश जारी

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को यूपी सरकार ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय हैं 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार प्रदेश पुलिस के मुखिया यानी कि डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके रिटायमेंट के बाद से ही मीडिया जगत में यह चर्चा चलने लगी थी कि पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज यह बात सही साबित हुई है। योगी सरकार ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेशशिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह उच्च और माध्यमिक दोनों आयोगों के अध्यक्ष होंगे।

जारी किया आदेश