
Sambhal news । उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए नीले ड्रम की सनसनीखेज ‘मुस्कान कांड’ की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि ऐसी ही एक घटना संभल के चन्दौसी से सामने आई है। यहां भी कलियुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति राहुल की हत्या की, बल्कि शव को बेरहमी से ग्राइंडर से काटकर टुकड़ों में बांट दिया और टुकड़ों को काली पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। इतना ही नहीं अपने हांथो अपनी मांग उजड़वाने वाली पत्नी ने किसी को उस पर शक न हो इसपर उसने खुद पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इसका राज तब खुला जब पुलिस ने जांच शुरू की तब परत दर परत खुल गई और पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पहले तो महिला ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन जब सख्ती बरती तो गौरव के साथ अफेयर की बात कबूल की। महिला ने बताया कि उसके पति राहुल ने 18 नवंबर 2025 को प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने समाजिक रूप से बेइज्जत करने की धमकी भी दी। जिसके बाद मैंने जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े और गौरव ने लोहे की रॉड से राहुल के सिर पर वार किया। वह जैसी ही जमीन पर गिरा, उसका सिर कुचल दिया। फिर शव को ठिकाने लगा दिया।
यह है मामला
संभल जनपद के चंदौसी कस्बा के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रुबी ने बीते 18 नवंबर को पुलिस में अपने पति राहुल की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस को एक युवक की लाश के टुकड़े बरामद हुए थे जिस पर आर लिखा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने जिले में जितने भी राहुल नाम के व्यक्ति गुमशुदा थे उनके संबंध में छानबीन शुरू की तब पुलिस की निगाहें रूबी के आसपास ही टिक गई और जब पुलिस ने रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पूँछतांछ में पता चली यह बात
पुलिस के अनुसार राहुल की पत्नी रूबी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तब उसने बताया कि उसका वहीं पड़ोस में रहने वाले गौरव नाम के व्यक्ति के साथ में अफेयर था और 18 नवंबर को राहुल ने रूबी को गौरव के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था इसके बाद गौरव ने रूबी के साथ मिलकर राहुल की हथौड़े और जूते की कील ठोकने के काम आने वाली वस्तु से निर्मम हत्या कर दी।
पड़ोसी से ग्राइंडर मांग किये लाश के टुकड़े
पुलिस पूँछतांछ में आरोपियों ने बताया कि शव की पहचान न हो सके इसके लिए वह पड़ोसी के यहाँ से ग्राइंडर मशीन मांग कर लाये और लाश के टुकड़े किये जिससे कोई पहचान न हो सके। फिलहाल पुलिस ने कलियुगी पत्नी और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।






