सीएम योगी ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन,,सम्बोधन में कही यह बात

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपई की 101वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कही यह बात

सुनिए पूरा सम्बोधन

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के गौरव की बात है कि श्रद्धेय अटल जी की पैतृक भूमि उत्तर प्रदेश के अंदर ही आगरा जनपद का बटेश्वर है उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी उत्तर प्रदेश के कानपुर में अर्जित की थी । श्री अटल बिहारी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत भी उतर प्रदेश के बलरामपुर जनपद से करते हुए देश की संसद में सर्वाधिक समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अटल बिहारी बाजपेई जी का जो विराट व्यक्तित्व है कृतित्व है वह पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा प्रदान करता है और उनकी जन्म सदी के इस अवसर पर डबल इंजन सरकार ने अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए और उनके विचारों को निरंतरता देने के लिए लखनऊ में एक राष्ट्र प्रेरणा स्थल निर्माण किया है जो आज श्रद्धेय अटल जी का के प्रति अपनी बलम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से आज वो राष्ट्र को समर्पित होगा जिसमें भारत की वे 3 महान विभूतियों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति एकता और अखंडता का संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का संकल्प और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपई जी का समरसता के साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के उस अभियान को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम की शुरुआत होगी तीनों महापुरुषों की भव्य प्रतिमाओ और डिजिटल म्यूज़ियम के माध्यम से एक बड़ा राष्ट्र स्थल का प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है यह श्रद्धेय अटल जी के प्रति और उन महापुरुषों के प्रति हमारी परम श्रद्धांजलि है उनकी स्मृतियों को विनम्र नमन है।