जालौन क्षेत्र में हुई बाइक व कार में भिड़ंत,,खंदक में गिरी कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में हुई कार व बाइक की भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं यहाँ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में चली गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डॉक्टरों ने उच्च संस्थान रेफर किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी आकाश कुमार बाईक से औरैया रोड पर जा रहे थे। वहीं, गोहन होकर सहाव मोड़ होते हुए एक कार उरई की ओर जा रही थी। औरैया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास जब दोनों वाहन पहुंचे तो कट से बाइक मोड़ते समय अचानक से कार सामने आ गई। जिसमें कार व बाइक में भिडंत हो गई। कार चालक कार को संतुलित नहीं कर सका और कार सड़क किनारे खंदक में चली गई। हादसे में बाइक सवार आकाश व कार सवार इंदूखेड़ा निवासी छोटे इंदूखेड़ा, कैंथवा निवासी राजेंद्र कैंथवा, रामपुरा निवासी नीलम व देवी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटे व आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।